अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमरीकी राष्ट्रपति डोनालेड ट्रम्प ने अपनी हुकूमत के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन और सिक्योरिटी रहस्य लीक्स होने में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को लिप्त बताते हुए कहा कि यह रहस्य देश की सिक्योरिटी को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
विदेशी प्रेस रिपोर्टर को इंटरव्यू देते हुए ट्रम्प ने कहा कि टाउन हाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन सहित देश भर में रिपब्लिकन्ज़ के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शनों में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा लिप्त हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरे देशों के प्रमुखों से बातचीत को मीडिया में आने से संबंधित उन्होंने कहा कि किसी भी वास्तविकता के पीछे उसके कारणों को हम नहीं जानते इसलिए मुझे लगता है कि इसमें भी ओबामा के लोग शामिल हैं और कुछ बातें उन्हीं लोगों से लीक हुई हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प का कहना था कि यह लीक्स देश की सिक्योरिटी के लिए गंभीर मसला है और यह हमारी अंदरूनी सिक्योरिटी को नुकसान पहुँचा रही हैं। इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रम्प ने बजट प्लानिंग और दूसरे मुद्दों पर भी बात करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए खुद को ए ग्रेड दिया।
याद रहे कि पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मीलकलम टर्न बिल के बीच प्रवासियों के मुद्दे पर होने टेलीफ़ोन पर होने वाली बातचीत को ट्रम्प ने बेहद अनुचित तरीके से समाप्त कर दिया था और उसे किसी देश के प्रमुख की '' सबसे खराब काल '' बताया था। इसके अतिरिक्त ट्रम्प ने मेक्सिकन समकक्ष को भी फ़ोन पर धमकी दी थी कि अगर मेक्सिको ने अपने यहाँ मौजूद बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की तो इस काम के लिए वह अमरीकी सेना को मेक्सिको पर चढ़ाई का ऑर्डर दे देंगे।
ज्ञात रहे कि डोनाल्ड ट्रम्प न केवल अमरीकी न्यायिक प्रणाली की आलोचना कर चुके हैं बल्कि मीडिया को भी बेईमान बता चुके हैं और उन्होंने व्हाइट हाउस की एक अनौपचारिक वार्ता से महत्वपूर्ण ब्रॉड कासटर्ज़ और अखबार प्रतिनिधि को बाहर निकाल दिया था। डोनाल्ड ट्रम्प के इस प्रकार के सुलूक और फ़ैसलों के विरुद्ध पूरी दुनिया में प्रदर्शन जारी हैं और अमरीका,फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी सहित पूरी दुनिया के कई देशों में ट्रम्प विरोधी प्रदर्शनों में ट्रम्प के विरुद्ध नारे लगाए जाते हैं और ट्रम्प की पॉलिसियों पर कड़ी आलोचना की जाती है।
1 मार्च 2017 - 07:35
समाचार कोड: 814888
अमरीकी राष्ट्रपति डोनालेड ट्रम्प ने अपनी हुकूमत के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन और सिक्योरिटी रहस्य लीक्स होने में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को लिप्त बताते हुए कहा कि यह रहस्य देश की सिक्योरिटी को नुकसान पहुँचा रहे हैं